- घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करना चाहिए। इससे जो भी मैल निकले उसे होलिकाग्नि में डाल दें। ऐसा करने से जादू, टोने का असर समाप्त होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
2. होली की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिंट दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों को प्रवेश नहीं होता है। घर में सुख-समृद्घि आती है।
3. जौ, अरसी, कुश को गाय के गोबर में मिलाकर छोटा उपला बना लें। इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से बुरी शक्तियों, नज़र दोष, टोने-टोटके से घर और घर में रहने वाले लोग सुरक्षित रहते हैं।
4. जलती हुई होलिकाग्नि के चारों ओर हाथ जोड़कर तीन परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से रोग दूर होता है।
5. होलिका दहन के बाद बची हुई राख को माथे पर लगाएं। इसे लगाने का सही तरीका है बायीं ओर से दायीं ओर तीन रेखा खींचें। इसे त्रिपुण्ड कहते हैं। इसे लगाने से 27 देवता प्रसन्न होते हैं।